टीकमगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने नपा पार्षदों एवं समाज सेवियों के साथ नगर के स्थानीय महेंद्र सागर तालाब के प्रतापेश्वर मंदिर के समीप घाटों पर पहुंचकर तालाब की साफ सफाई और घाटों की साफ सफाई कराई और इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक सहित पार्षद गण एवं नगर के अनेक समाजसेवी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने समाजसेवियों और पार्षद गणों के साथ महेंद्र सागर तालाब पर पहुंचकर जिस तरह की रुचि दिखाई है, वह सराहनीय है। सैकड़ों ट्राली जलकुंभी अब तक निकाली जा चुकी है तालाब सहित घाटों की सफाई अभियान की शुरुआत कराई।

