टीकमगढ़। नगर में लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए टीकमगढ़ नगर पालिका द्वारा शहर में चार जगह संजीवनी क्लिनिक का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक एवं नगर पालिका सीएमओ एवं वार्ड के पार्षदों ने मिलकर भूमि पूजन किया।
नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि टीकमगढ़ शहर में चार स्थानों पर भूमि पूजन किया जा रहा है। वही़ ंबीड़ी मजदूर कॉलोनी में भी एक संजीवनी क्लिनिक खोलने के लिए लोगों ने मांग की है। इस खबर के अनुसार शहर में जल्द से जल्द प्रस्ताव मे लेकर इस कार्य के लिए योजना तैयार की जाएगी। जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर मिल सके वही आज वार्ड नंबर 21 में आईटीआई कॉलेज रावतपुरा सरकार के नजदीक भूमि पूजन किया वहीं दूसरा वार्ड नंबर 27 में नए बस स्टैंड के पीछे भूमि पूजन किया और तीसरा भूमि पूजन वार्ड नंबर 1 एवं 2 के बीच किया जाएगा और चौथा झंडा बीड़ी कारखाने एवं बोरी दरवाजा के नजदीक भूमि पूजन किया जाएगा वही बताया गया है कि टीकमगढ़ नगर के किसी भी वार्ड में यदि कोई समस्या होती है तो उसका आवेदन नगर पालिका या वार्ड पार्षद को देकर समस्या का हल करवा सकते हैं। इन सभी क्लीनिकों की लागत 25-25 लाख रुपए है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

