टीकमगढ़। दिनांक 29 जुलाई 2023 को फरियादिया श्रीमति शांति पत्नी सुक्का रैकवार उम्र 54 साल निवासी ग्राम लार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर घर की छत से चढ़कर दिनांक 26 जुलाई 2023 की रात्रि में सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गये हैं के सम्बंध में आवेदन पत्र पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 457 380 ताहि० का अपराध पाये जाने से धारा 457 380 ताहि० का अपराध कायम कर विवेचना में लिया है। दौरान विवेचना मामले के 02 आरोपीगण पूर्व में गिर0 किये जा चुके हैं तथा 02 आरोपियों की गिर0 होना शेष थी।
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा मामले आरोपी मय मसरूका के गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बुडेरा रश्मि जैन के नेतृत्व में आरोपियों की धर पकड़ हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर चोरी के आरोपी विवेक उर्फ विक्कू उर्फ विक्रम पिता रज्जू खंगार निवासी ग्राम लार को नारायणपुर तिगैला से दस्तयाद किया गया तथा पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए चोरी गये हुये माल में से एक सोने का मंगलसूत्र एक कान का टॉक्स एक चाँदी का बिछुआ एक चांदी की हॉफ पेटी एक चाँदी की चूडी कुल कीमती करीब 42500 रूपए का मसरुका बरामद किया गया तथा आरोपी को उपरोक्त अपराध में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय टीकमगढ़ में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुडेरा उनि रश्मि जैन प्र आर अनिल रिछारिया प्र आर देवेन्द्र सिंह प्र आर विजय वर्मा आर शीतल सेन आर चालक दीपचन्द्र म आर रोशनी पैठारी शामिल रहे ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

