टीकमगढ़ ।पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ रोहित काशवानी द्वारा अवैध मादक पदार्थों का ब्यापार, परिवहन आदि करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन मे जतारा इंचार्ज उनि मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित कर दिनाँक 5/9/23 को मुखविर की सूचना पर से देवी माता मंदिर प्रागण ग्राम बहारूताल पर रेड कार्यवाही कर आरोपी जालम रैकवार पिता हल्लू रैकवार उम्र 60 वर्ष निवासी बहारूताल का देवी मांता मंदिर प्रागण बहारूताल बगीचा मे 29 नग गांजे के हरे छोटे बड़े पेड़ अवैध रूप से लगाये मिला रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से 29 नग गाँजे के हरे छोटे बड़े पेड़ बजनी 17 किलो 100 ग्राम कीमती 51000/- रूपये के आरोपी से विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध थाना जतारा में अपराध क्र. 310/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही मे मनोज कुमार द्विवेदी इंचार्ज थाना जतारा, प्र. आर बालकिशन श्रीवास, प्र. आर मनमोहन, आर. भूपेन्द्र सिंह परमार, आर. शिवदयाल, आर. मनोज सविता, आर राजवीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

