टीकमगढ़ । वी क्लब शक्ति द्वारा हल षष्ठी के पर्व पर मंगलवार 5 सितंबर 2023 को नगर के स्थानीय चकरा तिराहा के समीप कृष्ण भगवान के भाई बलराम जी का जन्म दिवस मनाया गया। बी क्लब शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती महक अग्रवाल ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पर्व की परंपरा अनुसार बी क्लब शक्ति की सह कोषाध्यक्ष शीलू सोनी के घर सभी महिलाओं ने मिलकर भजन कीर्तन गए सर्वप्रथम हल का पूजन बंधन किया और पूजा की। इस कार्यक्रम में में सर्वप्रथम पूजा की शुरुआत सह कोषाध्यक्ष शीलू सोनी द्वारा की गई,जहां पूजन सामग्री लाकर सुहाग की सामग्री एक दूसरे को आदान-प्रदान की पसाई के चावल और खीर का भोग लगाया गया। वी क्लब शक्ति की अध्यक्ष महक अग्रवाल का कहना ने कहा कि हलषष्ठी पर माताएं जल्दी सुबह उठकर स्नान करते हुए सबसे पहले सूर्य को जल अर्पित करके व्रत का संकल्प लेती है फिर इसके बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनती हैं माताएं सृष्टि का व्रत संतान की खुशहाली और की प्राप्ति के लिए रखती है और नव विवाहित स्त्रियां भी संतान की प्राप्ति के लिए करती हैं वहीं सह कोषाध्यक्ष वी शीलू सोनी बताया कि हलषष्ठी व्रत के दिन अन्य कोई भी फल नहीं खाया जाता इस दिन गाय की दूध या दही का ही सेवन करना वर्जित माना जाता है इसे सिर्फ भैंस की दूध और दही का ही सेवन किया जाना चाहिए हाल सृष्टि व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद ही साफ कपड़े पहनना चाहिए इसी तरह बारी-बारी से सभी वी क्लब शक्ति की महिलाओं ने पूजन वंदन किया और सभी संतानों के लिए दीर्घायु होने के लिए वरदान मांगा उपस्थित पदाधिकारी सदस्य महिलाएं वी क्लब शक्ति की अध्यक्ष वी महक अग्रवाल ,वी जया मिश्रा वी शीलू सोनी ,वीअलका खरे की, वी रजनी झा वी नीरज द्विवेदी वी राम कुमारी द्विवेदी की उपस्थिति रही वही इस मौके पर मोहल्ले की अन्य महिलाएं भी सम्मिलित रहीं।

