टीकमगढ़। आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला नयाखेरा में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में शाला के प्रधान अध्यापक बुद्ध सागर सिंह द्वारा उक्त उदगार व्यक्त करते हुए बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी यह जानकारी देते हुए शाला के शिक्षक विवेक खरे ने बताया कि नयाखेरा में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में शाला के बच्चों द्वारा बड़े ही उत्साह पूर्वक समस्त शिक्षकों का सम्मान किया गया शाला की छात्रा वैशाली विश्वकर्मा आकांक्षा विश्वकर्मा शिवि यादव साहिल अहिरवार शिवम यादव ने शिक्षक दिवस समारोह का संचालन एवं व्यवस्था की बच्चों ने भी अपने अनुभव और विचार रखें कविताओं के माध्यम से अपने स्कूल व शिक्षकों की खूबियों का बखान किया इस अवसर पर शाला की शिक्षिका अनामिका शर्मा प्रीति रानी जैन किशोर कुमार जैन गीता चंदेरिया पुष्पा चादर माधुरी अवस्थी ने भी अपने अपने विचार रखें अंत में शाला की छात्रा रेशमा अहिरवार ने उपस्थित सभी अतिथियों शिक्षकों का आभार व्यक्त किया

