टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पूर्व तैयारी का आंकलन करने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम प्रदेश के दौरे पर भोपाल पहुंची इस दौरान भोपाल स्थित रविंद्र भवन के सभागार में मतदाता महोत्सव 2023 का शुभारंभ करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए टीकमगढ़ के बीएलओ बृज गोपाल चतुर्वेदी उर्फ गोपाल चौबे को स्वरचित गीत के लेखन व गायन की प्रशंसा करते हुए स्वीप स्टेट आइकॉन के रूप में शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर रविन्द्र भवन के मंच पर चुनाव आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डेय, चुनाव आयुक्त अरुण गोयल, महानिदेशक निर्वाचन डॉ. नीता वर्मा, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, सचिव निर्वाचन पवन दीवान सहित मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि बृज गोपाल चतुर्वेदी का मतदाता जागरूकता गीत देशभर में अपनी धूम मचा रहा है साथ ही सोशल मीडिया में बेहद वायरल भी हो रहा है। गोपाल के इस गीत के लिए कलेक्टर टीकमगढ़ द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि नगर टीकमगढ़ के दीक्षित मोहल्ले में निवासरत शिक्षक बृज गोपाल चतुर्वेदी उर्फ गोपाल चौबै शिक्षक की जिम्मेवारियों के साथ-साथ बीएलओ का कार्य भी देखते हैं जहां वह अपनी जिम्मेवारियां और अपने दायित्व बड़े ही कर्तव्यनिष्ठ तरीके से निभाते हैं। इसके साथ-साथ वह एक अच्छे जाने- माने आर्टिस्ट भजन गायक एवं संगीत कलाकार भी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

