टीकमगढ़ । म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 06.09.2023 को ट्रांसजेण्डर समुदाय की समाज में स्वीकार्यता एवं विधिक अधिकारों एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर.भवन में किया गया। जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर. भवन में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के मुख्य आतिथ्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित ट्रांसजेण्डर,किन्नर को माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष हितेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर सत्र न्यायाधीश माननीय विनोद कुमार पाटीदार ने उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी की तरह मिलेगा। चिंतित होने की जरूरत नहीं है। वह भी समाज की अभिव्यक्ति है कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। शासन प्रशासन ने किन्नर समाज के लोगों की भी चिंता की है। साथ ही उपस्थित ट्रांसजेण्डर,किन्नर समुदाय से उनके अधिकारों एवं समस्याओं के साथ साथ उनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड आदि पर चर्चा की गई। उक्त दस्तावेज बनाने के संबंध में प्रशासन से समन्वय स्थापित किया गया। कार्यक्रम का संचानल जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा किया गया एवं आभार पुरूषोत्तम सोनी द्वारा किया गया। उक्त कार्यकम में माननीय अनिल करौरिया जिला न्यायाधीश, प्रताप सिंह चैहान अपर कलेक्टर सहित किन्नर समुदाय से नगमा, मीरा, माया, पल्लवी, काजला, गौसिया, ग्रामीण समिति के कार्यकर्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

