टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एस. डी.ओ.पी.राहुल कटरे के मार्गदर्शन में दिनांक 06.09.2023 को थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ग्राम कारी में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर दविस दी तो मातादीन अहिरवार पिता हल्काई अहिरवार उम्र 31 साल नि. कारी से 05 लीटर कच्ची महुआ की शराब मिली एवं शराब के बनाने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मेरे घर के अंदर कच्चे महुआ लहान के रखें हुये है। जो आरोपी का लहान मौके पर ही नष्ट किया गया, आरोपी का कृत्य धारा 34 (क) आब. एक्ट का दण्डनीय पाये जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में प्रआर अनिल शर्मा, विकास रजक, आरक्षक अजय यादव, अवनीश एवं कमल की सराहनीय भूमिका रही।

