टीकमगढ़ । प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ का विस्तार करते हुए प्रांताध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया ने शिव प्रताप सिंह बुंदेला को प्रांतीय उपाध्यक्ष व मिथलेश रिछारिया को प्रांतीय सचिव के पद पर मनोनीत किया। उक्त आशय की प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मुरली मनोहर अरजरिया ने बताया की सतीश खरे की अनुसंशा पर शिव प्रताप सिंह बुंदेला को प्रांतीय उपाध्यक्ष व सुनील त्रिपाठी की अनुसंशा पर मिथलेश रिछारिया को प्रांतीय सचिव नियुक्त किया गया है । दोनो नियुक्तियों पर श्रीमती सुधा गौतम, श्रीमती नीलू राय,ब्रजेश असाटी, रामाशंकर त्रिपाठी,शैलेश जैन, आजाद पस्तोर,अरविंद नामदेव,अरविंद सेन, स्वतंत्र सक्सेना, अशोक पाठक, उमाशंकर श्रीवास्तव, ओपी पटेरिया, कार्तिक खरे,संतोष अहिरवार,कमलेश चढ़ार,अखंड प्रताप सिंह,मुकेश सेन,जागेश्वर मिश्रा,राघवेंद्र श्रीवास्तव, अंकित खरे, संदीप प्रजापति,जय राम कुशवाहा, संजय रावत, शंकर सिंह,सुरेश पाठक, बलवीर गिरी,द्वारिका परिहार,पुष्पेंद्र सिंह परिहार,वीरेंद्र चतुर्वेदी, दीपेश रजक,हरलाल रैकवार,रवि यादव,सतीश अहिरवार, परशुराम मिश्रा, सुरेश तिवारी आदि ने बधाई दी।

