टीकमगढ़।पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के द्वारा स्थाई वारन्टियो की धरपकड अवैध हथियारो अवैध शराब विक्रय पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य मे अति पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना बडागाँव प्रभारी निरी. त्रिवेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा कल दिनांक 06.09.23 को रात्रि 09.00 बजे कस्बा भ्रमण के दौरान मुखविर की सूचना पर मन्डी तिराहा के पास बडागाँव से आरोपी साकिर खान पिता नूरमोहम्मद उम्र 34 साल निवासी भोंती थाना मदनपुर जिला ललितपुर उ.प्र के कब्जे से अवैध एक 12 बोर की अद्दी (कट्टा) एवं एक जिन्दा कारतूस जप्त कर 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम किया गया एवं दौरान पेट्रोलिंग भ्रमण के बडागाँव मे ही मछली मण्डी गेट के पास दरगुवा रोड बडागाँव से आरोपी राजबहादुर उर्फ भज्जू पिता देशराज यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम झांकर थाना गिरार जिला ललितपुर के कब्जे से अवैध रूप से रखे एक लोहे का बका जप्त कर 25 (बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबध्द किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. त्रिवेन्द्र त्रिवेदी, सउनि बाबू बेग, प्र. आर. 553 मनोज कुमार, प्र. आर. 153 फूलचन्द्र तिवारी, आर 225 राघवेन्द्र लोधी, आर. 513 दीनदयाल एवं एनआरएस चन्द्रप्रकाश राजपूत की अहम भूमिका रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

