टीकमगढ़। विशाल चुनरी पदयात्रा का आयोजन आज शुक्रवार 08 सितंबर 2023 को सुबह करीब 10 वजे से नगर के नजर बाग मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी। यह यात्रा नगर टीकमगढ़ के विभिन्न मुख्य मार्गो चौराहों से होती हुई पपौरा, माडूमर, पठा ,सुंदरपुर से होती हुई सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मंदिर पहुंचेगी जहां इस यात्रा का समापन होगा यह यात्रा विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक राकेश गिरी गोस्वामी और पूर्व नगर पालिका टीकमगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गिरी गोस्वामी के आयोजन में की जा रही है इस यात्रा में हजारों लोगों भक्तों धर्म प्रेमियों के सम्मिलित होने की उम्मीद है बड़े ही गाजे बाजे के साथ यह यात्रा टीकमगढ़ नगर से बगाज माता मंदिर पहुंचेगी। विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश गिरी गोस्वामी और श्रीमती लक्ष्मी गिरी गोस्वामी ने लोगों से धर्म प्रेमियों भक्तों से इस विशाल चुनरी पद यात्रा में सम्मिलित होने की अपील भी की है।

