टीकमगढ़ । ब्लाक काग्रेंस कमेटी द्वारा जिले सहित सम्पूर्ण म.प्र. में सत्ता धारी भाजापा सरकार के द्वारा की जा रही आघोषित बिजली कटौती के बिरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से 08 सितंबर 2023 शुक्रवार के दिन ज्ञापन दिया गया ब्लाक काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष इसरार मुहम्मद ने कहा कि जिले सहित सम्पूर्ण म.प्र.इस समय बिजली प्रदाय का भयंकर संकट छाया ह्आ हे बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नही होने से अनेक शहरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को तकलीफ उठाना पड रही है हजारों गांवों में बिजली गुल रहती हे जिससे पेयजल उपलब्ध कराना ओर कृषि उत्पादन के क्षेत्र में किसानों को भयंकर संकट उत्पन्न हो रहा आम उपभोक्ता को बिजली के भारी भरकम बिल दिये जा रहे जिससे आम नागरिक एवं किसानों को काफी परेशानी हो रही उपास्थित ज्ञापन के दौरान काग्रेंस जनों मे रिंकू अभय भदौरा,अनीस अहमद ,लक्ष्मन रैकबार ,दिनेश सेंगर ,राजीब जैन पठा, शाहिद खान ,देवी लाल अहिरबार ,मलखान अहिरबार ,जावेद खान, कल्लू व्यास ,अमर सिंह ,ऱाहुल सिंह ,राजू दाऊ सहित कई काग्रेंसी मोजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जिलेभर में हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने नाराजगी जताई और भाजपा सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए इसका विरोध जताया एवं एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से दिया।

