टीकमगढ़। मध्य प्रदेष शासन के कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग तथा वन राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह के मुख्य आतिथ्य में पुलिस परेड ग्राउण्ड में 67वीं संभाग स्तरीय बालक,बालिका हाॅकी, साॅफ्टवाॅल, जूडो, पिट्टू प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। राज्य मंत्री राहुल सिंह ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या, जनप्रतिनिधि,अभिषेक खरे रानू, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय, जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति खरे, रामलखन पारासर, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसडी अहिरवार, पीटीआई देवेन्द्र शेषा,संतोष मिश्रा, रामेषश्वर रजक, मुहम्मद अल्ताफ सहित संबंधित अधिकारी तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे। 67वीं संभाग स्तरीय बालक,बालिका प्रतियोगिता में सागर संभाग के सागर, छतरपुर, पन्ना, दमोह एवं टीकमगढ़ जिले के लगभग 700 खिलाड़ियों ने हाॅकी, साॅफ्टवाॅल, जूडो, पिट्टू प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। खेले गये खेलों में हाॅकी के मैचों में पहला मैच सीनियर वर्ग बालक मे सागर ने छतरपुर को 1-0 गोल के अंतर से हराया। साथ ही टीकमगढ़ ने पन्ना को 3-0 गोल के अंतर से हराया। इसी प्रकार मिनि वर्ग में टीकमगढ़ ने सागर को 3-1 से हराया। बालिका वर्ग में केवल सागर एवं टीकमगढ़ जिले की टीमों ने ही भाग लिया।

