टीकमगढ़ । माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दिनांक 08 सितम्बर 2023 को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में म.प्र.पीड़ित प्रतिकर योजना अंतर्गत गठित समिति की बैठक के साथ-साथ यूटीआरसी की बैठक का भी आयोजन किया गया । उक्त बैठक में म.प्र.अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत प्राप्त 04 प्रकरणों में आदेश पारित किये गये जिनमें प्रतिकर राशि 4,00,000 रूपये चार लाख रूपये मात्र के आदेश पारित किए गए साथ ही माॅनीटरिंग सेल की मीटिंग में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये। उक्त बैठक में अवधेश शर्मा कलेक्टर टीकमगढ़, रोहित काशवानी पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़, अरुण कुमार विश्वकर्मा कलेक्टर निवाड़ी,अंकित जायसवाल पुलिस अधीक्षक निवाड़ी, विनोद कुमार पाटीदार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय अपर सत्र न्यायाधीश टीकमगढ़, माननीय श्रीमती सपना पोर्ते मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, माननीय श्रीमती कविता संगम प्रधान मजिस्ट्रेट टीकमगढ़, जिनेन्द्र जैन जिला अभियोजन अधिकारी, प्रतीक जैन जेल अधीक्षक टीकमगढ़, उपाधीक्षक जेल निवाडी विकास जैन जेल उपाधीक्षक आशीष खरे उपाधीक्षक जेल जतारा उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है

