टीकमगढ़। शुक्रवार सितंबर को उत्कृष्ट विद्यालय में लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार बाल रंग समारोह 2023 के अंतर्गत वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता अंतर्गत विकासखंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें साहित्यिक प्रतियोगिता सांस्कृतिक प्रतियोगिता अंतर्गत लोकगीत लोक नृत्य शास्त्रीय नृत्य बादन एकल गायन निबंध लेखन योग प्रतियोगिता अंतर्गत आसान प्राणायाम सूर्य नमस्कार आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय टीकमगढ़ की प्राचार्य रजनी जैन संयोजक भरत त्रिपाठी डॉ दीपक जैन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिक्षक विवेक खरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन प्रतियोगिताओं में शासकीय माध्यमिक शाला नयाखेरा की छात्राओं एवं शासकीय माध्यमिक शाला सगरवारा के छात्रों ने भाग लिया। आगामी 1 नवंबर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के दिन जिला स्तर पर पुनः इन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को संभाग स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। उत्कृष्ट विद्यालय पर आयोजित प्रतियोगिता में चयन समिति एवं छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त माध्यमिक शाला नयाखेरा की शिक्षिका अनामिका शर्मा सगरवारा के शिक्षक प्रमोद नापित उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

