टीकमगढ़। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देषानुसार आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय सहित तहसील निवाड़ी, जतारा एवं ओरछा न्यायालय में किया गया। जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर. भवन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के मुख्य आतिथ्य में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। लोक अदालत के शुभारंभ समारोह में कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री सुभाष कुमार सोलंकी, विशेष न्यायाधीष श्रीमती गीता सोलंकी, सहित सभी न्यायाधीशगणों साथ ही अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ श्री सुनील शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विनोद कुमार पाटीदार, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, अभियोजन अधिकारीगण, लीड बैंक अधिकारी, विद्युत विभाग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित हुए।,,,,,,,नेशनल लोक अदालत में 2613 लोग लाभांवित रहे।,,,,,,,नेशनल लोक अदालत में जिला एवं तहसील न्यायालय सहित प्रकरणों के निराकरण हेतु 29 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया था। इन खण्डपीठों में न्यायालयों में लंबित विद्युत अधिनियम के 104 प्रकरण, आपराधिक शमनीय 294 प्रकरण, चैक बाउन्स के 52 प्रकरण, क्लेम के 29 प्रकरण, वैवाहिक के 167 प्रकरण, सिविल के 20 प्रकरण तथा अन्य 135 प्रकरणों सहित न्यायालयों में लंबित कुल 801 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें कुल राषि 35169179 रूपये तीन करोड़ इंक्यावन लाख उन्नतर हजार एक सौ उन्यासी रूपये के अवार्ड पारित किये गये। इसके साथ ही बैंक बसूली व अन्य के प्री-लिटीगेशन के कुल 688 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें 4844491 अड़तालीस लाख चबालीस हजार चार सौ इकानवे रूपये की बसूली की गयी। इस प्रकार कुल 1489 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें कुल राशि 40013670 रूपये चार करोड़ तेरह हजार छः सौ सत्तर रूपये के अवार्ड पारित किये गये। लोक अदालत में 2613 लोग लाभांवित रहे, जिनको न्यायमित्र के रूप में औषधि एवं फलदार बृक्ष प्रदाय किये गये। ,,,,,,,,,,गिले शिकवे भुला कर फिर हुए एक दूजे के,,,,,,,,, नेशनल लोक अदालत में अमरजीत रैकवार पत्नि श्रीमती दीपा ढीमर ने पुनः दाम्पत्य जीवन निर्वाह हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के समक्ष गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को माला पहनाकर मिठाई खिलायी एवं जीवन पर्यन्त एक-दूसरे के साथ रहने का वचन दिया। प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय श्री सिसौदिया द्वारा न्याय मित्र के रूप में फलदार,औशधि वृक्ष का वितरण किया और इस वृक्ष की तरह पालने का भी उक्त जोड़े द्वारा संकल्प लिया गया। तदोपरांत उक्त जोडा हंसते मुस्कराते हुए अपने घर गये। ज्ञातव्य है कि नेषनल लोक अदालत में एच. एम. एक्ट 08/2023 की आवेदक अमरजीत रैकवार पुत्र धर्मवीर रैकवार निवासी नोटे का मुहल्ला टीकमगढ़ अनावेदिका पत्नि श्रीमती दीपा ढीमर पुत्री थोवन रैकवार पत्नी श्री अमरजीत रैकवार निवासी ग्राम महाराजपुरा थाना कोतवाली टीकमगढ़ के साथ लम्बे समय से अलग रह रहे थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हितेन्द्र सिसौदिया द्वारा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री सुभाष कुमार सोलकी के साथ मिलकर उक्त जोड़े को समझाइश देकर पुनः दाम्पत्य जीवन निर्वाह हेतु एक साथ रहने को राजी किया। उक्त जोड़े में माननीय प्रधान न्यायाधीश के समक्ष गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को माला पहनाकर मिठाई खिलायी एवं जीवन पर्यन्त एक-दूसरे के साथ रहने का वचन दिया इसके एवज में प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय श्री सिसौदिया द्वारा न्याय मित्र के रूप में फलदार,औशधि वृक्ष का वितरण किया और इस वृक्ष की तरह पालने का भी उक्त जोड़े द्वारा संकल्प लिया गया। तदोपरांत उक्त जोडा हंसते मुस्कराते हुए अपने घर गये।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

