टीकमगढ़। स्वर्गीय दाऊ सरदार सिंह ट्रस्ट समिति के पूर्व नियोजित कार्यक्रम अनुसार पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के द्वारा भोपाल की पीपुल्स हॉस्पिटल की टीम और स्वर्गीय दाऊ सरदार सिंह ट्रस्ट समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार 10 सितंबर 2023 को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नया बस स्टैंड के आगे बल्देवगढ़ रोड पर स्थित सरदार सिंह बीएड कॉलेज के प्रांगण में कराया गया जहां टीकमगढ़ नगर सहित जिले के कोने-कोने और ग्रामीण क्षेत्र के गांव-गांव से लोग अपने-अपने मरीज लेकर आए और इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित हुए। इस स्वास्थ्य शिविर में जिले भर से करीब 10-12 हजार लोग अपने-अपने मरीज लेकर आए और सम्मिलित होकर इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का संपूर्ण लाभ लिया जैसे ही भोपाल की पीपुल्स हॉस्पिटल के डॉक्टर और उनकी टीम बीएड कॉलेज पहुंची पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह ने उनका स्वागत सम्मान किया और तहे दिल से आभार व्यक्त किया उसके पश्चात इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया जहां लोगों ने अपने-अपने मरीजों का चेकअप कराया और निशुल्क उपचार एवं निशुल्क दवाइयां मरीजों को दी गई। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में गंभीर से गंभीर मरीज भी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें पूरी चिकित्सा सुविधा फ्री दी और जो भी मरीज अति गंभीर होंगे उन्हें पीपल्स हॉस्पिटल के डॉक्टर और उनकी टीम भोपाल अपने साथ ले जाएगी और उनके आने-जाने रहने ठहरने खाने पीने एवं पूरी स्वास्थ्य सुविधाऐं सभी निशुल्क होंगी। यह विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर दो दिवसीय है जिसका शुभारंभ किया गया और शुभारंभ अवसर पर

हजारों की संख्या में लोग अपने-अपने मरीज को लेकर इस शिविर में पहुंचे और शिविर का भरपूर लाभ लिया जहां भोपाल की पीपुल्स हॉस्पिटल से करीब 65 कुशल विशेषज्ञ जाने- माने डॉक्टर सम्मिलित हुए और उनके साथ करीब 235 की कुशल स्वास्थ्य टीम टेक्निकल भी सम्मिलित रही जहां मरीजों को पूरी सुविधाएं इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में फ्री दिलाई गई और उनका उपचार किया गया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा राजे बुंदेला कांग्रेस के प्रदेश सचिव शाश्वत सिंह बुंदेला वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी सहित टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक जिला कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर आलोक चतुर्वेदी पार्षद अनीश खान कांग्रेसी युवा नेता अरविंद खटीक राजू दांगी टीकमगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर इसरार मोहम्मद सरपंच एवं सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला एवं कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर राय व जिले भर के कांग्रेसी नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं नगर सहित जिले के समाज सेवी वरिष्ठ गण नागरिक शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। ,,,,,,,पहले दिन ही रही मरीजों की भारी

संख्या,,, सरदार सिंह बीएड कॉलेज में लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहले दिन ही मरीजों की भारी संख्या रही जहां हजारों की संख्या में लोग अपने-अपने मरीजों को लेकर उपचार के लिए पहुंचे जहां उन्हें पूरी सुविधाओं के साथ चिकित्सा सुविधाऐं दी गई और उनका फ्री इलाज किया गया और निशुल्क दवाइयां भी दीं गईं।,,,,,शिविर के दौरान सभी सुविधाएं रही दुरुस्त,,,,,बीएड कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान यहां पहुंचे मरीजों और उनके अटेंडरों को संपूर्ण सुविधाऐं बड़ी ही सहजता और सरलता से दी गई जहां उनके वाहनों की पार्किंग व्यवस्था उठने बैठने की संपूर्ण व्यवस्था एवं इलाज के लिए भी व्यवस्था दुरुस्त रही जहां पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला स्वंय और उनके परिजन एवं कांग्रेसी व समाज सेवी लोग इस शिविर में सहयोग के तौर पर लगे रहे और मरीजों को भरपूर सुविधाऐं शिविर में मुहैया कराईं गईं।,,,,, आज भी जारी रहेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,,,,,, आज सोमवार 11 सितंबर 2023 को भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सरदार सिंह बीएड कॉलेज में जारी रहेगा जहां सुबह से ही पूरे दिन मरीजों का उपचार किया जाएगा और पीपुल्स हॉस्पिटल के पूरे डॉक्टर जो शिविर के पहले दिन मौजूद रहे और उन डॉक्टरों की कुशल टेक्निकल स्वास्थ्य टीम भी उपलब्ध रहेगी जहां सभी प्रकार के मरीजों का चेकअप एवं उपचार निशुल्क किया जाएगा।,,,,,,,,लोगों ने खूब सराहा इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को,,,,,, स्वर्गीय सरदार सिंह बीएड कॉलेज के प्रांगण में स्वर्गीय सरदार सिंह स्मृति ट्रस्ट समिति और पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए गए इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लोगों ने खूब सरहा है जहां शिविर में आए अनेक मरीज और उनके परिजनों का कहना था कि भोपाल राजधानी जैसे डॉक्टरों का इलाज यहां पर ही मिल गया यह बहुत ही अच्छा कदम है जहां पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह के द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया गया है जिसका पूरा लाभ हम लोगों को मिला है अनेक मरीज और उनके परिजनों ने कहा कि इस प्रकार का कार्य दादा यादवेंद्र सिंह के द्वारा किया गया है जो बहुत ही सराहनीय है और जिन मरीज की क्षमता भोपाल तक पहुंचाने की नहीं थी उन्हें यही इलाज मिल गया और उनकी जांच उपचार भी हुआ है जहां इस शिविर की मरीज और उनके परिजनों ने भरपूर सरायना की है एवं लोग भी इस नेक कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं।,,,,,,,, पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह सहित स्वर्गीय सरदार सिंह स्मृति ट्रस्ट समिति ने की जन अपील,,,,,,, पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला सहित स्वर्गीय दाऊ सरदार सिंह ट्रस्ट समिति ने जिले वासियों नगर वासियो से यह अपील की है कि इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सभी भरपूर लाभ लें और जो भी शिविर में पहले दिन नहीं आ सके हैं वह आज शिविरक के दूसरे दिन आकर इस शिविर का लाभ ले सकते हैं और अपने-अपने मरीजों की जांच उपचार निशुल्क करा सकते हैं।