टीकमगढ़। बीते दो-तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते पूरा अंचल जल मग्न नजर आ रहा है बारिश के चलते नदी, नाले, तालाब आदि का जल स्तर बढ़ रहा है और वर्षा जारी है नगर टीकमगढ़ के स्थानीय महेंद्र सागर तालाब में भी सुनरया नाला जो इस तालाब की पोशाक नहर कहीं जाती है उसमें भी पानी आ रहा है जिससे महेंद्र सागर तालाब के भराव का जल स्तर बढ़ रहा है। नगर के ताल दरवाजा निवासी समाजसेवी साकेत राज पोस्टर ने बताया कि महेंद्र सागर तालाब पर स्थित प्रतापेश्वर मंदिर के नीचे तालाब कीसीढ़ियों पर स्टेट टाइम से जो एक पत्थर का कोलू रखा है जब वह पूरी तरह डूब जाता है तो समझो कि महेंद्र सागर तालाब लवालव हो जाता है वही उसके आगे तालाब के घाट किनारे चांद के आकार में बनी चंद्राकर सींड़िया जब पूरी तरह से डूब जाती हैं तब महेंद्र सागर तालाब पूरा लबालब भरा हुआ माना जाता है श्री पस्तोर ने कहा कि करीब 10 वर्षों से महेंद्र सागर तालाब लबालब पूरा नहीं भर पाया लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष शायद तालाब पूरा भर जाएगा।

