टीकमगढ। पुलिस मैदान में तीन दिवसीय 67वीं संभाग स्तरीय बालक बालिका हॉकी, साफ्टवॉल, जूडो, पिट्टी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति खरे के निर्देशन में किया गया। रविवार को प्रतियोगिता का समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि एएसपी सीताराम सत्या रहे। समापन समारोह में जिला क्रीडा अधिकारी एसडी अहिरवार द्वारा प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर खिलाडिय़ो को सील्ड, मेडल एवं प्रमाणपत्र दिये किए। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी आरएल पारासर, सीएल अहिरवार, जीआर प्रजापति, शरद खरे, डॉ सुनील श्रीवास्तव, एनडी अहिरवार, संतोष मिश्रा, संजय पाठक, सिराज खान, रामसिंह, वीरेंद्र चंसोरिया, काजल सुलताना, पीटीआई पांचो जिलो के दल प्रबंधक, कोच, मैनेजर, निर्णायक सॉफ्टवाल पी.प्रसन्ना, देवेश चंद्रेल, हॉकी, कृतिका चंद्रा, जूडो अंजली भटनागर रहे। जूडों सागर के सभी खिलाडिय़ों को मैडल दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में बुंदेलखंड अंचल के लगभग सभी जिलों के खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने-अपने जौहर खेल में दिखाकर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार हांसिल किये।

