टीकमगढ़। जिले में 01 जून से 10 सितम्बर 2023 तक 791.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक जून से 10 सितम्बर 2023 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ 833 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान में 814, बल्देवगढ़ में 769, खरगापुर में 764, जतारा में 753, मोहनगढ़ में 795, लिधौरा में 767 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 838 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 31.6 मिलीमीटर औसत वर्षा जिले में बीते 24 घंटे में 10 सितम्बर तक 31.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान टीकमगढ़ में 19 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान में 7, बल्देवगढ़ में 26, खरगापुर में 56, जतारा में 36, मोहगढ़ में 8 लिधौरा में 44 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 57 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

