टीकमगढ़ । सरदार सिंह बीएड कॉलेज में 11 सितंबर 2023 सोमवार के दिन सुबह करीब 11.30 पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी और युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव शाश्वत सिंह बुंदेला ने एक प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका द्वारा जो कार्य किये भी नहीं जाते हैं उन कार्यों को नगर पालिका का नाम देकर नगर पालिका को बदनाम किया जाता है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर नगर के बाजार में व्यापारियों की दुकानों के जो टीन टप्पर अतिक्रमण हटाओ के नाम पर गिराए गए हैं और व्यापारियों से कहा गया है कि यह कार्य नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है जबकि नगर पालिका द्वारा यह काम नहीं किया गया सिर्फ नगर पालिका को बदनाम करने की साजिश थी वही नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने भी यह कहा कि नगर पालिका द्वारा व्यापारियों की दुकानों के ऊपर के टीन टप्पर नहीं हटवाए गए ना ही कोई ऐसी कार्यवाही नगर पालिका द्वारा की गई है केवल नगर पालिका को बदनाम किया जा रहा है पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने यह भी कहा कि व्यापारियों के साथ अगर ऐसा किया जाएगा तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी धरना प्रदर्शन करेगी और टीकमगढ़ बंद का आह्वान भी करेगी। वहीं तेज बारिश के दौरान जब नगर की नालियां भरतीं हैं और अन्य जगहों पर पानी प्रवेश होता है लोगों के घरों में जाता है इस मुद्दे को लेकर भी नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने कहा कि कई सालों से नगर पालिका द्वारा सही व्यवस्थाएं नहीं की गई जिसके चलते आज भी तेज बारिश में नगर में जगह-जगह यह हालत देखने को मिलते है जबकि मुझे नगर पालिका में आए हुए तो अभी कुछ ही समय हुआ हैं पहले से ही व्यवस्थाएं खराब थी अब मेरे द्वारा उन व्यवस्थाओं को सुधरा जा रहा है लेकिन नगर पालिका के लिए ऐसा कह कर कुछ सत्ताधारी लोग बदनाम कर रहे हैं कि जगह-जगह पानी भर रहा है लोग परेशान हो रहे हैं जबकि यह व्यवस्थाएं तो पहले से ही होना चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं था। इस प्रकार के तमाम आरोप सत्ता पक्ष पर लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्रेस वार्ता की इस अवसर पर कांग्रेसी युवा नेता अरविंद खटीक जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नापित कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टर आलोक चतुर्वेदी सहित तमाम कांग्रेसी नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।