टीकमगढ़। जिले में 01 जून से 11 सितम्बर 2023 तक 837.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक जून से 11 सितम्बर 2023 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ 910 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान मे 821, बल्देवगढ़ में 827, खरगापुर में 833, जतारा मे 786, मोहनगढ़ में 835, लिधौरा में 792 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 899 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में 11 सितम्बर तक 46.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान टीकमगढ़ में 77 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान मे 7, बल्देवगढ़ में 58, खरगापुर में 69, जतारा में 33, मोहगढ़ में 40, लिधौरा में 25 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 61 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

