टीकमगढ़ । आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी की अध्यक्षता में 11 सितंबर 2023 सोमवार के दिन आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन खरगापुर की नवीन गल्ला मंडी खरगपुर में किया गया जहां इस बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के गारंटी कार्ड के साथ-साथ मोबाइल नंबर 7471111150 का भी विमोचन किया गया। जितेंद्र जैन क्रांतिकारी समाजसेवी एवं युवा नेता व आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व सतना में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवा एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आयोजित रैली में आम आदमी पार्टी की गारंटी कार्ड का विमोचन किया गया था उक्त कार्ड का विमोचन मोबाइल नम्वर 7471 1111 50 के सहित किया गया था जहां खरगापुर में भी इसी मोबाइल नंबर का विमोचन गारंटी कार्ड के साथ किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश के लोगों को 10 प्रकार की गारंटी दी गई जिसमें 24 घंटे बिजली देने की साथ हीं 300 यूनिट बिजली हर परिवार को देने की गारंटी, रोजगार गारंटी लगभग हर साल 10 लाख नौकरी , जब तक नोकरी का इंतजाम सरकार ना कर पाय तब तक हर बेरोजगार को 3000 हजार रुपया महीना सरकार बेरोजगारी भत्ता देने का काम आम आदमी पार्टी की सरकार करेगी फ्री शिक्षा गारंटी, अच्छे स्कूल, मुफ्त इलाज, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा, भ्रष्टाचार मुक्त मध्य प्रदेश की गारंटी, शहीद सम्मान राशि की गारंटी, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की गारंटी आदि भी दी गई है इस बैठक के अवसर पर अवसर पर दिल्ली टीम से करण सिंह लोकसभा प्रभारी दिलीप शर्मा जिलाध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी, राजकुमार जैन जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, , पिछडा़ वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष सियाराम रजक जिला सचिब रामधीन अहिरवार जतारा ब्लॉक अध्यक्ष मोहन अहिरवार खरगापुर ब्लॉक अध्यक्ष सकिर खान सर्किल अध्यक्ष आनर खान नीलू तिवारी रामभरोसे शांडिल्य एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

