टीकमगढ़। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नया बस स्टैंड के आगे बल्देवगढ़ रोड पर स्थित सरदार सिंह बीएड कॉलेज में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 10 और 11 सितंबर 2023 को दो दिवसीय आयोजन किया गया जिसमें करीब 25700 लोगों का उपचार निशुल्क किया गया और उन्हें उपचार से संबंधित सभी सुविधाएं फ्री दीं गईं इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जिले भर के कोने-कोने से लोग अपने-अपने मरीज लेकर आए और इस विशाल शिविर का लोगों ने भरपूर लाभ लिया। यह निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर स्वर्गीय दाऊ सरदार सिंह स्मृति ट्रस्ट समिति और पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के द्वारा कराया गया जिसकी लोगों ने खूब प्रशंसा की है और लोगों ने कहा है कि इस प्रकार के आयोजन जनहित को लेकर लोगों के लिए बहुत ही हितकारी होते हैं जहां इस शिविर की लोग तारीफ कर रहे हैं। नगर टीकमगढ़ वासियों सहित जिले भर के लोगों ने इस विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भरपूर लाभ लिया है दो दिन तक इस शिविर में भरपूर जन सेवा के इस कार्य में दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के परिजन और वह स्वयं लगे दिखाई दिए। इस
निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर के दौरान तमाम कांग्रेसी जिनमें स्वयं पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा राजे बुंदेला एवं टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक वरिष्ठ प्रदेश स्तरीय कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव शाश्वत सिंह बुंदेला एवं टीकमगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर इसरार मोहम्मद ,कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नापित, कांग्रेसी युवा नेता अरविंद खटीक ,पार्षद अनीश खान सहित भारी संख्या में यहां सहयोग के रूप में जिले भर के कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ता समाजसेवी भी मौजूद रहे जहां दो दिन पश्चात यह विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। शिविर में पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल के जाने-माने जिन डॉक्टरों द्वारा लोगों का इलाज और जांच की गई उनके द्वारा जानकारी के मुताबिक करीब 25700 लोगों का इस शिविर में उपचार एवं जांच की गई जिन्हें पूरा उपचार निशुल्क दिया गया वहीं इस शिविर के दौरान 607 मरीज ऐसे भी पाए गए जिन्हें पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल की टीम भोपाल अपने साथ ले जाएगी और वहां उनका उपचार फ्री किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरदार सिंह बीएड कॉलेज में दो दिवसीय निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह के द्वारा कराया गया जिसमें टीकमगढ़ नगर सहित जिले भर के करीब 25700 लोगों ने भरपूर लाभ लिया जहां पूरा उपचार एवं जांच आदि निशुल्क हुई और दवाइयां भी फ्री दीं गईं इस स्वास्थ्य शिविर में भोपाल की नामी- ग्रामी हॉस्पिटल पीपुल्स के करीब 65 कुशल डॉक्टर मौजूद रहे और उनके साथ करीब 200 की टेक्निकल स्वास्थ्य टीम भी पीपुल्स हॉस्पिटल की मौजूद रही जहां इस विशाल शिविर के दौरान लोगों का फ्री उपचार किया गया और फ्री दवाइयां भी दीं गईं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

