टीकमगढ़ । आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो मध्य प्रदेश को 10 गारंटी दी हैं उस अभियान में मध्य प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ता पूरी हिम्मत औऱ मेहनत के साथ काम कर रहे हैं जिसमें टीकमगढ़ जिला और विधानसभा में कार्य करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी को इस अभियान में मध्य प्रदेश मे 10वें टॉप में स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जो 10 गारंटी दी गई है और इसको लेकर अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जहां टीकमगढ़ जिला इस अभियान में 10 में नंबर पर आया है आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी की मेहनत और पार्टी के प्रति लगन एवं पार्टी के शीर्ष नेताओं के अनुसार पार्टी में काम करने का यह नतीजा है कि जितेंद्र जैन क्रांतिकारी इस अभियान में प्रदेश में 10वें नंबर पर आए हैं यह उनके लिए और पार्टी के लिए एक खुशी की बात है। प्रेस से चर्चा करते हुए आम आदमी पार्टी टीकमगढ़ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने बताया कि आगामी समय मैं पार्टी के कार्यों को लेकर और लग्न एवं और मेहनत से कम किया जाएगा और मेरा सभी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह प्रयास रहेगा कि टीकमगढ़ जिला नंबर वन पर इस अभियान में आए।

