टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष निर्वाचन संबंधी तैयारियों हेतु बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले की तीनों विधानसभाओं टीकमगढ़ खरगापुर एवं जतारा के सभी रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. आजाद अहमद मंसूरी, डॉ हरिमोहन राय, डॉ. एबी खरे, डॉ. आरके जैन द्वारा नाम निर्देशन एवं समस्त 33 प्रकार के प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। सीईओ जिला पंचायत श्री जैन द्वारा सभी रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स को अपने विधानसभा क्षेत्र में पूर्व से ही समस्त प्रकार की समितियां गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये। साथ ही 16 अगस्त से एक सितंबर 2023 के मध्य विकास खंडवार शून्य प्रशिक्षण की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सारी प्रशिक्षण की व्यवस्था हेतु सहायक नोडल अधिकारी जिला परियोजना समन्वयक परशुराम त्रिपाठी, राजशेखर पांडे, शैलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

