टीकमगढ़। स्वर्गीय सरदार सिंह महाविद्यालय टीकमगढ़ में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर उत्कृष्ठ पत्रकारिता से जुड़े अनुभवी एवं निष्पक्ष पत्रकारों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला के सुपुत्र मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव शाश्वत सिंह बुंदेला द्वारा पत्रकारों को सम्मान देकर उनसे विधानसभा के हालचाल पूछे गए।
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला द्वारा भोपाल के चिकित्सकों को टीकमगढ़ में आमंत्रित कर गंभीर बीमारियों से संबंधित दो दिवसीय नि:शुल्क परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ 10 सितम्बर रविवार को किया गया। जिसका समापन सोमवार 11 सितम्बर को हुआ। समापन अवसर पर भोपाल से आए डॉक्टरों की मौजूदगी में युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव शास्वत सिंह बुन्देला ने पत्रकारों का शाॅल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिन निष्पक्ष पत्रकारों को सम्मानित किया गया उनमें वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश त्रिपाठी गोविन्ददास विश्वकर्मा महबूब खान समीर खान आमिर खान सूर्यप्रकाश गोस्वामी सुधीर जैन सहित विभिन्न पत्रकारों के नाम शुमार रहे जिन्होंने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का कवरेज निष्पक्ष भावना से पाठकों तक पहुंचाया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

