टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सघन गश्त एवं रात्रि में संदिग्धों की चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन जतारा पुलिस द्वारा 11-12 सितंबर 2023 की दरम्यानी रात जतारा बसस्टैंड पर लगे एटीएम में चोरी करने की नियत से घुसे दो व्यक्ति को त्वरित कार्यवाही करते हुए रंगे हाथ गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है इन व्यक्तियों की सूचना पर एक अन्य साथी को गिरफ़्तार किया ।घटना के लिए साथ लाए कटर एवं प्लास और चोरी की बैटरी ले जाने के लिये साथ लाई ओमनी गाड़ी को बस स्टैंड से जप्त किया है
आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ पर निवाड़ी छतरपुर ज़िले में भी एटीएम से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया है संबंधित थाना प्रभारियों से संपर्क कर तस्दीक़ कर कार्रवाई की जा रही है
गिरफ़्तार आरोपी 1 धर्मेंद्र सिंह पिता रमेश सिंह निवासी बगोरा थाना मऊरानीपुर 2 रवि पिता रामदीन अहिरवार ग्राम जरया 3 गुलाब पिता आनंद अहिरवार निवासी जरया थाना बम्होरी कलाँ ज़िला टीकमगढ़
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी जतारा अरविंद सिंह दांगी उपनिरीक्षक मनोज दिवेदी प्रधान आरक्षक मनमोहन प्र आरक्षक बालकिशन एफ़आरवी स्टाफ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

