टीकमगढ़। 67वीं शालेय राज्यस्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता हेतु सागर संभाग की टीम में टीकमगढ़ के बालक वर्ग में 12 बालक एवं बालिका वर्ग में 13 बालिकाओं का चयन हुआ है जिसमें शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 टीकमगढ़ के छात्र सुमित यादव एवं बालिका वर्ग में सौम्या पांडे को कप्तान बनाया गया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 15 सितंबर 2023 से 19 सितंबर 2023 तक इंदौर में आयोजित होगी टीकमगढ़ के बालक बालिकाएं 14 सितंबर 2023 को पी प्रसन्न कुमार एवं देवेश चंदेल के मार्गदर्शन में इंदौर के लिए रवाना होगी इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ शक्ति खरे, जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग टीकमगढ़ एस अहिरवार एवं शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य एवं क्रीडा शिक्षक देवेंद्र शेषा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

