टीकमगढ़।ऐसे नागरिक जिनके आधार बने हुए 10 वर्ष पूर्ण हो चुके है, ऐसे आधार कार्ड धारकों को उनके व्यक्तिगत नवीनतम विवरण को आधार के डाटा में अपडेट करवाये जाने भारतीय विशिष्टे पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआइई ने दिशा निर्देश जारी किये है। ताकि यूआईडीएआइई की सेंट्रल आइडेंटिटीज डेटा रिपोजिटरी सीआईडीआर में नागरिकों का नवीनतम डाटा सुरक्षित अपडेट रह सके एवं आधार से जुड़ी हुई योजनाओं के लाभ लेने हेतु नागरिको का अद्यतन डाटा उपलब्ध हो सके एवं विभिन्न प्लेटफार्म,पोर्टल,एप्स के उपयोग से दौरान कोई असुविधा न हो। आधार धारकों को यह सुविधा घर बैठे उपलब्ध कराने के लिए यूआईडीएआई ने अपडेट डॉक्यूमेंट की एक नई सुविधा विकसित की है। इस सुविधा को नागरिक माई आधार पोर्टल,एप के माध्यम से किसी भी कंप्यूटर,मोबाइल से ऑनलाइन एक्सेस कर कर सकते है। यह सुविधा आधार को उन के आधार में व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण पीओआई और पते के प्रमाण पीओए दस्तावेजो को अपडेट करने की अनुमति प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त नागरिक जिले में संचालित नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर भी डॉक्यूमेंट अपडेट करा सकते है। माई आधार पोर्टल,एप के माध्यम से आधार अपडेट करने की सुविधा 14 सितम्बर 2023 तक निःशुल्क उपलब्ध है एवं आधार पंजीयन केंद्र के माध्यम से अपडेट कराने पर 50 रुपये शुल्क आधार केंद्र सुपरवाइजर को देय होगा।
जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा ने जिले के सभी नागरिको से अपील की है कि ऐसे नागरिक जिनके आधार बने हुए 10 वर्ष पूर्ण हो चुके है,14 सितम्बर 2023 तक माई आधार पोर्टल,एप के माध्यम से व्यक्तिगत नवीनतम विवरण अपडेट करने की निःशुल्क सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठायें एवं ऐसे नागरिक जो माई आधार पोर्टल,एप का उपयोग नहीं कर सकते हैं, वे सभी आधार पंजीयन केंद्र के माध्यम से अपना आधार अपडेट करायें।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

