टीकमगढ़ । बुधवार 13 सितंबर 2023 की सुबह सुबह 10.30 बजे महामना एक्सप्रेस से नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेश यादव और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव शर्मा टीकमगढ़ आए आगमन पर स्टेशन पर समस्त कांग्रेसी जनों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया स्वागत करने वालों में राहुल मिश्रा ,प्रणब जायसवाल ,देवेंद्र भास्कर ,रजनी जयसवाल ,जावेद खान, अंकित जैन पिंटू बड़ागांव ,अनिल बड़कुल ,विश्वजीत सिंह जूदेव ,सुधीर बजाज ,संजू यादव, बृजेंद्र घोष ,अमर यादव ,महेश कुशवाहा ,मानसिंह यादव ,राहुल द्विवेदी, ध्रुव मिश्रा, विकास चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय नायक ,अरविंद खेबरिया ,चाली राजा कारी, बृजेंद्र राय ,सुरेंद्र राय, प्रशांत शर्मा ,नटू तिवारी,अमित श्रीवास्तव, विभोर पांडे, मुनमुन गुप्ता, रशीद अहमद खान ,अनिल बड़कुल ,मनीष यादव ,दिनेश यादव, दद्दा यादव ,जगदीश यादव, विक्रम तोमर ,विक्रम ठाकुर, सतेंद्र सिंह सहित शहर के समस्त कांग्रेसी जन उपस्थित रहे। स्टेशन से निकलने के बाद पूरे शहर में जगह-जगह महेश यादव और गौरव शर्मा का स्वागत किया गया फिर उन्होंने कुंडेश्वर भगवान के दर्शन किए प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की और भगवान भोलेनाथ से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए मनोकामना मांगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश यादव को प्रदेश कांग्रेस में महामंत्री बनाया गया है एवं जिला कांग्रेस कमेटी में गौरव शर्मा को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जब वह भोपाल से वापिस टीकमगढ़ आए तब कांग्रेसियों ने उनका जगह-जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

