टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा अवैध रेत परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये थाना देहात पुलिस द्वारा दिनांक 13.09.2023 को ग्राम मवई में, कुमरयाना मवई रेलवे पुल के पास से चालक राधाचरण पिता दुर्जन लोधी उम्र 40 साल निवासी ग्राम मवई थाना देहात से लाल रंग का महिन्द्रा कम्पनी का टेक्ट्रर रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 15 एए 8487 जिसकी ट्राली रेत से भरी थी को जप्त कर चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी देहात, प्र.आर. रविंद्र यादव, आर. अवनीश, सतीश एवं एनआरएस मलखान की सराहनीय भूमिका रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी थाना प्रभारी देहात मनीष कुमार एवं पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

