टीकमगढ़। गुरुवार 14 सितंबर 2023 को झांसी-टीकमगढ़ मार्ग पर हीरानगर -बाबरी के पास स्थित राय नर्सिंग कॉलेज के प्रांगण में जिला भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया जहां सदस्यता अभियान प्रभारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी व जिले के जाने-माने प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर बीके राय के द्वारा यह सदस्यता अभियान चलाया गया जहां बड़ा टेंट पंडाल लगाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई इस सदस्यता अभियान का कार्यक्रम बड़े ही समारोह पूर्वक राय नर्सिंग कॉलेज के प्रांगण में किया गया। जहां इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिले के जाने-माने सर्जन,समाजसेवी डॉक्टर बीके राय, जिला उपाध्यक्ष बलबीर जोशी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई और भाजपा की रीति -नीति से कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी एवं जाने-माने सर्जन डॉक्टर बीके राय द्वारा बताई गई। कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता गणों सहित प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर बीके राय ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि 7000230230 पर मिस्ड कॉल दें और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें । कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित सभी प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना एवं वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी एवं जिले के जाने-माने सर्जन डॉक्टर बीके राय व कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

