टीकमगढ़ । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में दिनांक 14.09.2023 को हिन्दी दिवस के अवसर पर शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ म.प्र. में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित अपर सत्र न्यायाधीश न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय विनोद कुमार पाटीदार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को हिन्दी दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है, यह वह दिन है जिस दिन भारत की संविधान सभा द्वारा हिंदी को हमारी अधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। काफी संघर्ष के बाद हिंदी को हमारे देश की राजभाषा घोषित किया गया । भारत में अनेक संस्कृतियों और धर्मो के लोग रहते हैं और इनमें से प्रत्येक की अपनी भाषा और बोली है। ंिहंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषा अनेकता में एकता का कार्य करती है। साथ ही मौलिक अधिकार एवं उनके कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमें अपने संवैधानिक अधिकारों का लाभ लेना चाहिए। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं जैसे विधिक सहायता, विधिक सलाह, मध्यस्थता, के साथ नालसा नई दिल्ली द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न निःशुल्क कानूनी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। उक्त कार्यक्रम मे बृजेन्द्र सिंह भदौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी, प्राचार्य डाॅ. इन्द्रजीत जैन, प्राध्यापक डाॅ. जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, डाॅ. राजेश सैनी, डाॅ. श्रीमती आस्था द्विवेदी, श्रीमती फरहा नाज, डाॅ. प्रतीक्षा चैवे एवं विधिक सहायक कैलाश नारायण मिश्रा सहित बडी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विदित सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

