टीकमगढ़। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे टीकमगढ़ पहुंचेंगे। वह टीकमगढ़ हेलीपैड पर हवाई मार्ग से पहुंचेंगे और यहां से कार से रोड शो करते हुए गंजी खान हॉकी स्टेडियम पहुंचेंगे जहां पर वह जनसभा को संबोधित करेंगे और मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे। यहां पर शासन प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन की जोर शोर से तैयारी की जा रही है। विधायक राकेश गिरी ने बताया कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जी द्वारा टीकमगढ़ जिले को जो मेडिकल कॉलेज की सौगात दी गई है उसकी मूर्त रुप देने के लिए प्रदेश के मुखिया टीकमगढ़ भूमि पूजन हेतु पधार रहे हैं। टीकमगढ़ के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वहां से वह शाम 5 बजकर 10 पर यहां से हवाई मार्ग के माध्यम से रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 सितम्बर को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री चौहान दोपहर 3 बजे स्व. नारायण दास खरे, स्टेडियम (गंजीखाना ग्राउण्ड) टीकमगढ़ में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम तथा जनदर्शन यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान लाड़ली बहनों को एक और तोहफा देने जा रहे हैं, लाड़ली बहनों को अब 450 रूपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेंगे, जिसके आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत मुख्यमंत्री श्री चौहान 15 सितम्बर को टीकमगढ़ जिले से करेंगे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

