टीकमगढ़। शहर के समीपस्थ गांव नयाखेरा की माध्यमिक शाला में शासन के निर्देशानुसार 14 सितंबर को एफएलएन मेला आयोजित किया गया यह मेला शाला के ट्रैन मॉडल में पेंट हुए कक्षो में आयोजित किया गया जिससे बच्चो व उनके अभिभावकों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक मेले में सहभागिता की एवं मेले का आनंद लिया दरअसल पूर्व शाला प्रभारी शिक्षक विवेक खरे ने शाला के कक्षो को ट्रेन मॉडल में पेंट कराया था जिससे बच्चे उत्साह पूर्वक स्कूल आते है एवं उनकी शाला में उपस्थिति भी शत प्रतिशत हो गई है इसी ट्रैन मॉडल के कक्षो में आज FLN मेला आयोजित किया गया मेले में पंजीयन शारीरिक विकास बौद्धिक विकास भाषा विकास गणित का ज्ञान बच्चो का कोना सहित 6 स्टॉल लगाए गए जिनमे बच्चो ने विभिन्न गतिविधियां की जिसमे सीधी रेखा टेढ़ी रेखा पर संतुलन बनाते हुए चलना रस्सी कूदना कागज से आकृतियां बनाना आदि शामिल रहे बच्चों ने अपनी माताओ के सामने बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया मध्यांतर पश्चात शाला में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें शाला के प्रधानाध्यापक बुद्ध सागर सिंह ने हिंदी के बारे में सभी को बताया शाला की छात्रा उमा विश्वकर्मा साक्षी विश्वकर्मा ने भी कविता से हिंदी का महत्व वताया शाला के शिक्षक विवेक खरे अनामिका शर्मा माधुरी अवस्थी प्रीति रानी जैन पुष्प चढ़ार गीता चंदेरिया नैनी सिंघई ने भी हिंदी के विषय मे सभी को जानकारी दी। प्रेस को यह तमाम जानकारी शिक्षक विवेक खरे द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

