टीकमगढ़ । बी क्लब शक्ति ने 14 सितंबर 2023 गुरुवार के दिन शहर एक निजी शिक्षण संस्थान में हिंदी दिवस मनाया। जहां पर वी महक अग्रवाल द्वारा अध्यक्षता की गई और संचालन वी अलका खरे द्वारा किया गया ,वी महक अग्रवाल ने हिंदी दिवस के महत्व को बताया । संचालक मंडल अलका खरे द्वारा हिंदी दिवस की विस्तृत जानकारी दी गई और बच्चों के साथ हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता रखी गई जिसमें करीब 200 बच्चों ने पार्टी सेपरेट किया और इसमें से 10 बच्चों को पुरस्कार दिए गए उपस्थित पदाधिकारी वीक्लब शक्ति अध्यक्ष वी महक अग्रवाल , वी रीना लुकमान, वी अलका खरे,वी सोनिया खरे , वी प्रीति रैकवार , कार्यक्रम के अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ और प्राचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को चाकलेट देकर हिंदी दिवस को मनाया गया। प्रेस को यह तमाम जानकारी वी क्लब शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती महक अग्रवाल द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।