टीकमगढ़।कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में आज साई हॉस्टल गंजीखाना ग्राउण्ड पर टीएल तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 15 सितंबर के टीकमगढ़ जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं क्षमता के साथ करें, जिससे कि मुख्यमंत्री श्री चौहान का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।
बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने अपने दायित्वों का अक्षरशः पालन करेंगे एवं सभी कार्यक्रम स्थल पर दिए गये कार्य स्थलों पर समय-सीमा में उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल तथा हैलीपैड पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर ग्रीन रूम, आवश्यक बैरिकेटिंग सहित स्त्री पुरुषों एवं गणमान्य नागरिक, मीडिया तथा जन समुदाय को अलग-अलग बैठने की बेहरत व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा बड़े और दूर से स्पष्ट दिखाई देने वाले फ्लेक्स लगायें, जिससे कि सभी अपने-अपने स्थान पर आसानी से पहुंच सकें। साथ ही संपूर्ण कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की समुचित व्यवस्था रखें।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे, ईई पीएचई जितेन्द्र मिश्रा, सीएमएचओ डॉ. एसआर रोशन, उप संचालक सामाजिक न्याय आरके पस्तोर, सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री आरके मिश्रा, जिला योजना अधिकारी श्री रामबाबू गुप्ता, डीईओ शक्ति खरे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

