टीकमगढ़। शुक्रवार 15 सितंबर 2023 को नगर टीकमगढ़ के स्थानीय गंजी फील्ड पर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रस्तावित द्वारा था जहां उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन करना था लेकिन अपरहार्य कारणों के चलते यह दौरा उनका निरस्त हो गया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में नहीं आ सके। लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उन्होंने वर्चुअल के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हजारों की संख्या में जनता जनार्दन को संबोधित किया और जिले के
जनप्रतिनिधियों ने जनता जनार्दन के समक्ष टीकमगढ़ जिले के लिए मेडिकल कॉलेज की सौगात देने को लेकर भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक वन मंत्री एवं खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी पृथ्वीपुर विधायक डॉक्टर शिशुपाल यादव एवं जतारा विधायक हरिशंकर खटीक व भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गणों सहित हजारों की संख्या में जनता जनार्दन मौजूद रही। जहां मुख्यमंत्री ने वर्चुअल जनता जनार्दन को कार्यक्रम स्थल पर संबोधित किया इस अवसर पर जिले के विधायकों और मंत्रियों ने मिलकर टीकमगढ़ जिले को मेडिकल कॉलेज के लिए विधि विधान से भूमि पूजन किया जहां टीकमगढ़ जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा टीकमगढ़ जिले के लिए मेडिकल कॉलेज की भूमि पूजन को लेकर दो बार प्रस्तावित हुआ लेकिन प्रदेश के व्यस्ततम कामकाज एवं जनता के कामकाजों की व्यस्तता के चलते उनके यह दोनों द्वारा दोनों बार ही सफल नहीं हो सके और वह जनता के बीच स्वयं नहीं पहुंच सके लेकिन उन्होंने अपने दूसरे प्रस्तावित दौरे के तहत 15 सितंबर 2023 को स्वयं न आ पाने के कारण जनता जनार्दन को वर्चुअल के माध्यम से संबोधित कर जनता जनार्दन का पूरा प्यार दुलार पाया और टीकमगढ़ जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

