टीकमगढ़। मामला इस प्रकार है कि दिनांक 15.09.23 को फरियादी कमलेश अहिरवार के द्वारा रिपोर्ट लेख कराई गई कि दोपहर करीबन 2:00 बजे गांव के ही रिश्तेदार राजेश अहिरवार की गाय के द्वारा मृतक मलखान अहिरवार की गाय का बांट (भोजन) खा लेने से उत्पन्न विवाद पर से इसके पिता मलखान अहिरवार की लात घूंसो से मारपीट की गई है जिसके बाद मलखान की मृत्यू हो गई इस पर थाना बड़ागांव में अपराध क्रमांक 143 / 23 धारा 302 ताहि, का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी को संपूर्ण घटना से अवगत कराया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये गये। मोके पर एसडीओपी महोदय राहुल कटरे एवं एफएसएल अधिकारी डॉ प्रदीप आये जिनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मार्गदर्शन दिया गया जो तत्काल ही थाना बड़ागांव से थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेन्द्र त्रिवेदी के द्वारा पुलिस टीम गठित की गई तथा आसपास के क्षेत्रों मे आरोपी की तलाश की गई जो 24 घण्टे के अंदर ही दिनांक 16.09.23 को आरोपी राजेश पिता स्व० हिरउआ उर्फ हिरउ अहिरवार उम्र 52 साल नि०- ककरवाहा उगड थाना बड़ागांव को इन्द्रानगर तिराहा ककरवाहा से गिरफतार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी० त्रिवेन्द्र त्रिवेदी, उनि कमलविकम पाठक, उनि एन0एल0 कोल, प्र.आर. 553 मनोज, प्र.आर 134 हरप्रसाद, आर. 202 अरविन्द मिश्रा, आर 344 सुनील मिश्रा एनआरएस चंद्रप्रकाश की सराहनीय भूमिका रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

