टीकमगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा टीकमगढ़ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना के नेतृत्व में एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद बिहारी अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीस खान की विशेष उपस्थिति में किया गया । भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा रक्तदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ्य, दीर्घायु जीवन की कामना की ।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे , जिला महामंत्री अश्वनी चढ़ार , आशुतोष भट्ट कोषाध्यक्ष मुन्नालाल साहू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सोवरन कुशवाहा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती विभा श्रीवास्तव , श्रीमती सरोज राजपूत नरेश तिवारी ,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री मुमताज अली, यूनुस खान,मंडल अध्यक्ष तालिब मोहम्मद, सद्दाम भाला अब्दुल समद,सलमान खान, अरबाज खान सहित भाजपा, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

