टीकमगढ़। 17 सितंबर 2023 को अंचल भर में श्री विश्वकर्मा भगवान की जयंती पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां जिले भर के विश्वकर्मा मंदिरों में विश्वकर्मा समाज के भाइयों ने पहुंच कर सुबह से ही अपने इष्ट देव के जन्म पूजन के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा के मंदिरों भगवान श्री विश्वकर्मा जी का साजो सिंगर किया गया व अनेक धार्मिक अनुष्ठान किये और विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्री विश्वकर्मा भगवान से अपनी-अपनी मन्नतें मांगी। नगर टीकमगढ़ के दीक्षित मोहल्ले में स्थित धनुषधारी मंदिर में विश्वकर्मा भगवान की जन्म जयंती और पूजा के अवसर पर संगीत मय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया एवं विधि विधान से हवन पूजन विश्वकर्मा समाज के भाइयों ने किया इस मौके पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया जहां प्रसादि वितरण सहित सामाजिक भाइयों ने धार्मिक कार्यक्रम किये इस मौके पर विश्वकर्मा समाज के लोग सपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और धर्म लाभ अर्जित किया वहीं श्री विश्वकर्मा भगवान की जन्म जयंती और पूजा के अवसर पर नगर के समीप स्थित पारागढ़ विश्वकर्मा मंदिर में भी तमाम धार्मिक कार्यक्रम किए गए जहां विश्वकर्मा समाज के भाइयों ने पहुंचकर तमाम आयोजन कर धर्म लाभ अर्जित किया। इस मौके पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने वहां भी कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि विश्वकर्मा जयंती और पूजा के अवसर पर जिले भर में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने जगह जगह अनेक धार्मिक कार्यक्रम किये और भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई।