टीकमगढ़। ललितपुर- टीकमगढ़ मार्ग पर स्थित कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में 17 सितंबर 2023 को दोपहर करीब 01 बजे से शिक्षक संदर्भ समूह द्वारा शिक्षाविद गिजू भाई सम्मान 2023 के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शिक्षक संदर्भ समूह के तमाम शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सहायक शिक्षा पीके जैन भोपाल से आए दामोदर जैन मनोज बाबू चौबे एवं श्री पाराशर सहित शिक्षा विभाग के सुभाष मिश्रा आदि मंचासीन रहे। वहीं इस कार्यक्रम के संचालक एवं आयोजक शिक्षक आशाराम कुशवाहा एवं शिक्षक संदर्भ समूह के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिक्षक गण मौजूद रहे ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया जहां शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अच्छे कार्यों की सराहना की गई एवं कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

