टीकमगढ़। कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार 18 सितंबर 2023 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन एवं समाधान ऑनलाइन प्रकरणों का निराकरण अधिकारी विशेष ध्यान देते हुए करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरण को अधिकारी गंभीरतापूर्वक निराकरण करायें, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट ना रहे इसका भी ध्यान रखें। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देषित किया कि 7 नं. फार्म सहित सभी फार्माें के डिस्पोजल संबंधी कार्यवाही तुरंत करें, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ माॅनिटरिंग करें तथा मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिये संबंधित निकाय से प्रमाण पत्र लें, बीएलए से संपर्क में रहें तथा बीएलए एवं बीएलओ मिलकर काम करें। उन्होंने डाक मतपत्र, बरनेविलटी एवं क्रिटिकल केन्द्रों संबंधी आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिये। साथ ही उन्होंने सभी प्रकार के प्रषिक्षण मे किसी भी प्रकार कमी नहीं करने के निर्देष दिये। कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देषित किया कि पषुपालन विभाग तथा सभी अनुविभागीय अधिकारी गौवंष से संबंधी अधिकारियों की मीटिंग लें एवं प्रतिदिन गौषालायें समय पर खुलें, यह सुनिष्चित करें एवं गौषालाओं को पूर्णतः भरें एवं अन्य जगह चिन्हित करें जहां गौवंष को सुरक्षित रखा जाये। उन्होंने पीएचई विभाग को उप स्वास्थ्य केन्द्र कैलपुरा, जिनागढ़, बुडे़रा, लमेरा, चंद्रपुरा में नल जल योजना कनेक्षन व आंगनवाड़ी केन्द्रों में कनेक्षन कराने के निर्देष दिये। सभी एएनएम मुख्यालय पर ही निवास करें, यह सुनिष्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामों व नगरों में दल गठित करके जल निगम संबंधी सभी संरचना, नलकूप, हैण्डपंप, टंकी, सभी की जांच करें एवं आवष्यक कार्याही करें। उन्होंने उर्वरक वितरण की स्थिति की समीक्षा की एवं सीमा वाले क्षेत्रो में दूसरे राज्य के उर्वरकों के वितरण संबंधी छापामार कार्यवाही करने के निर्देष दिये। उन्होंने 21 सितम्बर को ओंकारेष्वर कार्यक्रम के लाईव प्रसारण तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवष्यक निर्देष दये। उन्होंने कहा कि फसल बीमा के लिये अधिक से अधिक कृषकों के फार्म करायें। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दीपाश्री गुप्ता, एसडीएम जतारा श्री लोकेन्द्र सिंह सरल, एसडीएम टीकमगढ़ श्री संजय दुबे, एसडीएम बल्देवगढ़ श्री विजय कुमार सेन, ईई आरईएस श्रीमती नम्रता पंद्रे, सीएमएचओ डॉ. एसआर रोशन, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री डीके विश्वकर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री आरके पस्तोर, सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री आरके मिश्रा, जिला योजना अधिकारी श्री रामबाबू गुप्ता, लोकसेवा प्रबंधक श्री अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

