टीकमगढ़। कांग्रेस के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र 43 के बुडे़रा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक ग्रामों का दौरा किया और ग्रामीणों से मिले एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम चर्चाएं की इस मौके पर दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर लोगों की समस्याएं जानी और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आगामी समय में कांग्रेस की सरकार आने पर सभी की समस्याओं को हल कराया जाएगा और सभी की सुनी जाएगी। इस मौके पर दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला बुडे़रा क्षेत्र के ग्राम डुड़यनखेरा पठलापुरा सहित अनेक ग्रामों में पहुंचे और ग्रामीणों से रूबरू हुए एवं लोगों के साथ बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके दुख दर्द जाने इस मौके पर दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी एवं युवा नेता अरविंद खटीक सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन एवं कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गंण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी- अपनी चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं इसी श्रृंखला में कांग्रेस के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में पहुंचे और आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस की नीव मजबूत की एवं ग्रामीणों को कांग्रेस की रीति -नीति से अवगत कराया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

