टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कुडी़ला पुलिस द्वारा दिनांक 17.09.2023 को मुखबिर द्वारा ग्राम हीरापुर, बनपुरा में एक मारुती स्विफ्ट कार से अबैध शराब परिवहन करने की सूचना पर रेड कार्यवाही की। रेड कार्यवाही के दौरान मारुती स्विफ्ट कार ग्राम बनपुरा तरफ जाती दिखायी दी जिसका पीछा किया जो ग्राम बनपुरा में 02 व्यक्ति मुकेश लोधी के कुआ के पास मारुती स्विफ्ट कार को छोङकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। मारुती स्विफ्ट कार की पीछे वाली नम्बर प्लेट पर यूपी 95 एन 1734 लेख है। मारुती स्विफ्ट कार की तलाशी ली जो मारुती स्विफ्ट कार की डिग्गी में रखी अवैध देशी मंदिरा प्लेन की 20 पेटिया मिली, कुल क्वाटर 1000, कुल मात्रा 180 लीटर, कीमती 60,000 हजार रुपये व मारुती स्विफ्ट कार कीमती 05 लाख रुपये, कुल मशरुका 5,60,000 रुपये का समक्ष गवाहान जप्त कर वक्त वापसी पर थाना कुड़ीला पर अपराध क्रमांक 260/23 धारा 34 2,आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुड़ीला उनि. बृजेन्द्र सिंह घोषी, उनि. रामलाल कौल, सउनि. सन्तोष कुमार, प्र. आर. ऊदल सिंह, प्र. आर. अमरचन्द्र, आर. गिरजेश लोधी, आर. लक्ष्मण सिंह, आर. अनिल कुमार, आर. योगेन्द्र अहिरवार, आर. कल्याण राजपूत, आर. राम ओझा, आर. जितेन्द्र सिंह चन्देल की अहम भूमिका रही।

