टीकमगढ़। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 19 सितंबर से भाजपा सरकार की 18 वर्षों की अव्यवस्थाओं ,जन विरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार, लाल फीता शाही से जनता में पनप रहे आक्रोश को अभिव्यक्ति देने संपूर्ण मध्य प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकली जा रही है उक्त विचार पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में व्यक्त किये ।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन साहू के द्वारा की गई और उक्त यात्रा के आयोजन के संबंध में संपूर्ण जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई जिला अध्यक्ष ने तत्कालीन 15 महीने की सरकार में कमलनाथ के द्वारा लिए गए जनहितैषी निर्णयों की तारीफ करते हुए कहा कि कमलनाथ ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को चलाते हुए जनता के दरवाजे पर जाकर ही उनकी सभी तकलीफों परेशानियों का निराकरण किया था उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन दुगनी की कन्यादान योजना में राशि 51000 की प्रदेश के 27000 किसानों की 200000 रुपये तक की कर्ज माफी एक बहुत बड़ी सौगात है, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नापित ने बताया कि उक्त यात्रा में बुंदेलखंड के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव को बनाया गया है 19 जिलों में 19 सितंबर से 1700 किलोमीटर की जन आक्रोश यात्रा का आज दमोह के जमरा जिला से आगाज हो चुका है उक्त यात्रा 26- 27 सितंबर के बीच टीकमगढ़ में आएगी। पूर्व विधायक अजय यादव ने कहा कि हम सभी को उक्त यात्रा मैं कमलनाथ के संदेश एवं जन आक्रोश को जन-जन तक ले जाना है मध्य प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती किरण अहिरवार ने कहा कि महंगाई से जनता हाहाकार कर रही है विगत 18 वर्षों से भाजपा सरकार को जनता की तड़पन वेदना समझ नहीं आ रही थी अब सरकार जाने वाली है तो उन्हें लाडली बहन को 1000 रुपए देकर प्रालोभित कर रहे हैं जबकि मध्य प्रदेश में महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार हो रहे हैं, पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह अम्मू राजा ने कहा कि कमलनाथ सरकार की विगत 15 महीना की सरकार में किसानों की कर्ज माफी की गई थी 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ किए गए थे शिक्षकों के स्थानांतरण बिना पैसे के लेनदेन किये ही मात्र 10 रुपए का ऑनलाइन आवेदन भरने पर ही किए गए हमें आम जनमानस तक कमलनाथ की जनहितैषी भावनाओं को पहुंचना होगा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार ने कमलनाथ के 11 वचनों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही, संगठन मंत्री अनिल बड़कुल ने सभी कार्यकर्ताओं से यात्रा में उपस्थित रहकर जन आक्रोश की अभिव्यक्ति हेतु जनता को महंगाई भ्रष्टाचार से निजात दिलाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में एकजुट करने की अपील की, कार्यक्रम का संचालन करते हुए देवेंद्र नापित ने कमलनाथ के 11 वचनों में सभी बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देने, 100 यूनिट तक के बिजली बिल माफ करने, 200 यूनिट के बिजली बिल हाफ करने, पुरानी पेंशन लागू करने, जाति के जनगणना करवा कर जाती समरसता बहाल करने के उद्देश्य से सभी जातियों की उत्थान हेतु कार्यक्रम निर्धारित करने, पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने, 5 हॉर्स पावर तक के किसानों के विद्युत बिल माफ करने, प्रदेश के नौजवानों को रोजगार दिलाने सहित सभी कमलनाथ की जनहितैषी योजनाओं से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए जन-जन तक ले जाने की बात कही कार्यक्रम को नवनियुक्त मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेश यादव एवं कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव शर्मा ने भी संबोधित किया एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में सूर्य प्रकाश मिश्रा, सुधीर बजाज पार्थ सिंह जू देव ,भगत राम यादव, रविंद्र अध्वर्यू अशोक अहिरवार, श्रीमती पूनम जायसवाल, योगेंद्र योगी ,नंदकिशोर राय ,लक्ष्मण रैकवार ,अनीश खान, हबीब राइन ,अरविंद खटीक, जशवंत वाल्मीकि, रामकुमार यादव, केशव सेन भेलसी, सुरेंद्र यादव विजरान, अंकित जैन, प्रभात पुरोहित ,नीतू विश्वकर्मा, रानू मिश्रा, देवीलाल अहिरवार ,संजय नायक उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका टीकमगढ़, अमर सिंह खरगपुर, राजेश साहू ,सुनील यादव ,सुनील अहिरवार ,दिनेश सिंह, नासिर खान खरगपुर, अड्डू रजक ,सीताबाई कुशवाहा, चक्रेश जैन, सलीम मंसूरी सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

