टीकमगढ़। 19 सितंबर 2023 मंगलवार को अंचल भर में गणेश महोत्सव की धूम शुरू हो चुकी है जहां शाम के समय ढोल नगाड़ों के साथ भक्तों द्वारा जगह-जगह सजाए गए पंडालों में विघ्न विनाशक श्री गणेश भगवान की प्रतिमाओं की स्थापना कराई। इस अवसर पर भक्तों ने धर्म लाभ लेकर भगवान श्री गणेश के जय कारे लगाए। वहीं लोगों ने अपने-अपने घरों में भी गणेश जी महाराज की झांकियां सजाई और उनकी स्थापना कराई। उल्लेखनीय है कि गणेश महोत्सव की धूम शुरू हुई है जहां आगामी करीब 10 -12 दिन तक भगवान विघ्न विनाशक श्री गणेश जी महाराज गणेश महोत्सव की धूम रहेगी और भक्त इन दिनों भगवान श्री गणेश जी महाराज की पूजा अर्चना और भक्ति में लीन नजर आएंगे।

