टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा फरार एवं स्थाई वारन्टियों की गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में दिनांक 18.09.2023 को थाना पलेरा के अपराध क्रमांक 342/23 धारा 342,376,376, डी, 384,506,34 ताहि. के आरोपी गजेन्द्र सिंह परिहार पिता महेन्द्र सिंह परिहार उम्र 22 साल एवं आरोपी इन्दपाल पिता स्वामी प्रसाद यादव उम्र 31 साल निवासी रामनगर को सिद्द बावा पहाड़ी के पास लहर बुजुर्ग से गिरफ्तार किया गया एवं स्थाई वारन्टी हरिदास राजपूत पिता दिलई राजपूत उम्र 26 साल निवासी मगरई थाना खरगापुर को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही मे निरी. नरेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी पलेरा, प्र. आर. फूलचन्द्र, प्रधान आरक्षक सतेन्द्र गौड, आर. 29 भास्कर मिश्रा, आर.334 अनूप अनुरागी, आर. आशुतोष तिवारी, आरक्षक संजय राजपूत थाना पलेरा की सराहनीय भूमिका रही।

